उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसैदपुर

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के अनुसार बुधवार की देर रात को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सैदपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 41/2026, धारा 103(1) और 238 बीएनएस में वांछित इनामी अभियुक्त नगीना बनवासी सिकंदरपुर स्थित गांगी नदी के बबुरहनी पुल से मुख्य मार्ग की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसका इंतजार किया।
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध के पहुंचने पर उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन वह पीछे मुड़कर भागने लगा। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगीना बनवासी पुत्र स्व. बुधई बनवासी, निवासी भड़सर थाना बिरनो, हाल पता शेरमठ थाना करीमुद्दीनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार नगीना बनवासी के खिलाफ सैदपुर थाने में हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page