उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानियाहादसा

डंपर के टक्कर से सड़क पार कर रहे किसान गंभीर रूप से घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर चट्टी पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार डम्फर ने सड़क पार कर रहे बृद्ध को टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन कब्जा में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के मुताबिक गाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार डंफर सैय्यदराजा की ओर जा रही थी। इसी बीच रघुनाथपुर गांव के पास वृद्ध किसान श्रीराम बिन्द (55)  खाद लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे। डंफर ने जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और घायल को परिजन इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि घटना की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घटना की सूचना के आधार पर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page