उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

पैतृक भूमि पर दीवाल खड़ी करने से मना करने पर पथराव,चार पर मुकदमा दर्ज

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव में पैतृक भूमि पर लगे दरवाजे के सामने अवैध रूप से दीवार उठाने और विरोध करने पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पीड़ित चंद्रशेखर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के बगल में उनकी अपनी छोड़ी हुई भूमि है, जिस पर उनका दशकों पुराना दरवाजा लगा हुआ है। विपक्षी सुभाष सिंह यादव, उनके पुत्र किशन कुमार, पत्नी जामवंती देवी और पुत्री सोनी ने बिना किसी पुख्ता कागजात या पैमाइश के इस दरवाजे के ठीक सामने अवैध रूप से दीवार खड़ी कर दी। जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिससे पीड़ित के चाचा शेषनाथ सिंह के सिर में चोट लग गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गई है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page