उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

ग्रीन चौपाल, कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

जमानिया। स्थानीय विकासखंड में वन विभाग की ओर से ‘ग्रीन चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में ग्रामीणों और अधिकारियों को पौधे लगाने की सही तकनीक, उनके रखरखाव और कीटों से बचाव के लिए कीटनाशकों के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

वन क्षेत्राधिकारी जे.एस.पी. वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 12 जुलाई को जमानिया और सेवराई तहसील क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इस महाअभियान के तहत दोनों तहसीलों में करीब 6.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान को एक जनआंदोलन बनाने की अपील की।कार्यक्रम के समापन पर वन क्षेत्राधिकारी जे.एस.पी. वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, बैंक मैनेजर व अन्य अतिथियों को प्रतीक स्वरूप एक-एक पौधा भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव, एडीओ पंचायत उमेंद्र प्रताप सिंह, वन दरोगा पुनीत कुमार, वन रक्षक सत्येंद्र गुप्ता, अजीत राय सहित भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page