
करंडा। क्षेत्र के मेहरौली गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप पेड़ से जा टकराई। हादसे में मेहरौली निवासी प्रियांशु यादव उर्फ मोनू (21) पुत्र राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी करंडा पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर एक युवक को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



