Uncategorized

व्यापारियों का आदर्श नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दूसरे दिन धरना जारी

जमानिया। नगर पालिका परिषद द्वारा गृहकर, जलकर और जल निकासी कर में की गई अप्रत्याशित 10 गुना वृद्धि तथा कथित भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना शनिवार को भी जारी रहा। तहसील स्थित रामलीला मैदान में चल रहे इस धरने में प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन और चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता एवं नारायण दास चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका द्वारा मनमाने तरीके से 10 गुना टैक्स थोपकर जनता का शोषण किया जा रहा है। जब तक जनविरोधी टैक्स वृद्धि को वापस नहीं लिया जाता और भ्रष्टाचार की जांच नहीं होती, तब तक यह क्रमिक धरना अनवरत जारी रहेगा। धरने पर मनोज कुमार वर्मा‚ दिनेश कुमार बिंद‚ अजय जायसवाल‚ विंध्याचल शर्मा‚ इम्तियाज शाह‚ तसव्वुर अंसारी‚ संतोष कुमार‚ एजाज अहमद‚ गुड्डू रौनियार‚ उपेन्द्र यादव‚ विकास कुमार‚ रोहित कुमार‚ शिवेन्द्र चौहान‚ अदालत सिंह यादव‚ कन्हैया लाल पांडेय‚ सतीश कुमार वर्मा‚ मनोज कुमार केसरी‚ मो. सादिक खान‚ रियाज आदि सहित भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी एवं नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में चेताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page