Uncategorized

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. राकेश कुमार सिंह, प्राचार्य ने दी बधाई

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के नए कुलपति के रूप में प्रो. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनकी नियुक्ति की है।

कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. राकेश कुमार सिंह वर्तमान में इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे विश्वविद्यालय के 21वें कुलपति होंगे। वर्तमान कुलपति प्रो. वंदना सिंह का कार्यकाल 25 अगस्त को पूरा हो रहा है।

प्रो. राकेश कुमार सिंह के कुलपति नियुक्त होने की खबर से विश्वविद्यालय परिवार में नई उम्मीद जगी है। अब उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर के प्राचार्य और प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने नए कुलपति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रो. राकेश कुमार सिंह जैसे अनुभवी एवं योग्य शिक्षाविद् के कुलपति पद पर नियुक्त होने से विश्वविद्यालय के विकास को नई गति मिलेगी। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के साथ-साथ गाजीपुर जनपद के 380 महाविद्यालयों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा। पीजी कॉलेज परिवार द्वारा उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।
महाविद्यालय परिवार सहित महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो० वीरेंद्र कुमार सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो० सुजीत कुमार सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण-प्रो० संजय चतुर्वेदी, डॉ० शैलेंद्र सिंह, डॉ० समरेंद्र नारायण मिश्र, डॉ० अरविंद उपाध्याय, डॉ० अविनाश चंद्र राय, डॉ० अरुण कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, आशीष सिंह, प्रदीप सिंह ने भी नए कुलपति के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। इस मौके पर सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page