उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों का किया सम्मान

जमानिया!क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआरएनएसएस
पब्लिक स्कूल बरुइन में
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों का सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों के सम्मान एवं गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर सानिध्य वैश्य ने इस अवसर पर बच्चों को पढ़ने और अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि अंत मे पढ़ाई की ही जीत होती है।विद्यालय के प्रबंधक डायरेक्टर रणविजय सिंह एवं सचिव मनीष तिवारी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं मेहनत की सराहना की। उक्त मौके पर विशिष्ठ अतिथि डॉ विजय कुमार सिंह, डॉक्टर सचिन सेठ, विद्यालय प्रधानाचार्य ए.के. शर्मा जयप्रकाश चौरसिया, शिवानी तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page