आपदाउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण जोरों पर

जमानिया। विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। क्षेत्र के सब्बलपुर और अभईपुर गांव में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच सरकार द्वारा भेजी गई राशन सामग्री का वितरण किया गया।राहत सामग्री वितरण का यह कार्य पूर्व विधायक सुनीता सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट सौंपे गए। इस दौरान पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने समय पर खाद्यान्न मिलने पर राहत जताते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर, प्रशासनिक स्तर पर भी पीड़ितों तक मदद पहुंचाने की कवायद जारी है। उपजिलाधिकारी निधि ने ग्राम चक खान मुहम्मद पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित बनवासी समुदाय के परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इसके साथ ही एसडीएम ने ग्राम कल्याण चक एवं लखमीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति और पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचने में देरी न हो। राहत वितरण व निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page