उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

अवैध गृहकर वसूली के विरोध में सभासदों का धरना नगर पालिका में प्रदर्शन कर जताया विरोध, वसूली की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

जमानियां (गाजीपुर)। नगर पालिका परिषद जमानियां में गृहकर वसूली को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर में कथित तौर पर अवैध तरीके से जबरन गृहकर वसूले जाने के विरोध में सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सभासद नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए और वसूली की प्रक्रिया पर विरोध जताया।सभासदों का कहना है कि नगर में गृहकर वसूली के नाम पर मनमानी किए जाने से लोगों में नाराजगी है। इसी के विरोध में उन्होंने धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। सभासदों ने गृहकर वसूली की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका में सभासदों के धरने पर बैठने से मामला चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना यह होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस विरोध पर क्या रुख अपनाता है और गृहकर वसूली को लेकर उठ रहे सवालों का किस तरह समाधान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page