अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने फूंका बिगुल

जमानिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) गाजीपुर एवं सवर्ण समाज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नगर स्थित रामलीला मैदान में एक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
जिला अध्यक्षत राज कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य यूजीसी रोलबैक, आरक्षण को जातिगत के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने तथा सवर्ण आयोग के गठन जैसी प्रमुख मांगों को उठाना है। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र (ज्ञापन) भी सौंपा जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हक और अधिकार की इस लड़ाई में सबकी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने अपील की कि 7 सितंबर को सुबह 10 बजे भारी संख्या में लोग जमानिया के रामलीला मैदान में एकत्र हों, ताकि प्रशासनिक स्तर पर अपनी आवाज को मजबूती से दर्ज कराया जा सके। धरना-प्रदर्शन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन को भी कार्यक्रम की सूचना दे दी गई है।




