उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियारेलहादसा

रेलवे ट्रैक के बीच मिला युवक का शव, पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दरौली गांव के समीप सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के बीच एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पोल संख्या 702/11 और 702/13 के मध्य अप और डाउन लाइन के बीच पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

दरौली स्टेशन मास्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे रेलवे ट्रैक के बीच शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही तत्काल इसका मेमो आरपीएफ और जीआरपी दिलदारनगर को भेजा। इसके बाद स्थानीय कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से आधार कार्ड व निर्वाचन कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी। पहचान पत्रों के अनुसार मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार राजवंशी के रूप में हुई है। दस्तावेजों में उसका पता कानपुर रोड, शांति नगर, अमौसी, सरोजनीनगर लखनऊ दर्ज है, जबकि निर्वाचन कार्ड के मुताबिक वह मूल रूप से बुढ़वल, काराकाट, जनपद रोहतास बिहार का निवासी था। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि शव को सील कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page