उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

बीआरसी पर दिव्यांग बच्चों के अभिभावको का परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

जमानिया। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एआरपी अरविंद कुमार सिंह और प्रेम यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर के प्रधानाध्यापक शशिशेखर उपाध्याय उपस्थित रहे, जिन्होंने दिव्यांगता को मात देकर सफलता हासिल करने के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा कर अभिभावकों को प्रेरित किया।

इस दौरान एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने अभिभावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे स्वयं में बेहद खास हैं, क्योंकि ईश्वर ने उन्हें विशेष बच्चों की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को इन बच्चों की कमजोरी नहीं, बल्कि उनकी ताकत और हौसला बनना होगा। सही मार्गदर्शन, संबल और प्रोत्साहन देकर ही इन बच्चों के सपनों को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बच्चों की देखरेख, उनकी शिक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने से जुड़ी अहम जानकारियां भी दी गई। इस अवसर पर विनीत सिंह, मनीष सिंह, रेणु सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, पारस सिंह यादव, शरदेंदु दुबे, प्रवेश कुमार यादव और आनंद कुमार सहित कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page