राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सैदपुर द्वारा शादी भादी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं चौपाल का आयोजन

उपचार करते चिकित्सक एवं स्टाफ
सैदपुर।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, गाज़ीपुर के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सैदपुर द्वारा ग्राम सभा शादी भादी में एक दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर एवं आयुष चौपाल का सफल आयोजन किया गया,उक्त मौके पर भरी संख्या में मरीजों की उपस्थिति रही
शिविर की मुख्य विशेषताएं:
स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता: प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार एवं डॉ रजनीश पाठक ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए ऋतुचर्या, दिनचर्या तथा संतुलित आहार-विहार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
नि:शुल्क दवा वितरण:
शिविर में आए रोगियों की नि:शुल्क जाँच कर उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।
सहयोगी टीम:
उक्त मौके पर मुख्य फार्मासिस्ट अजय कुमार सिंह, फार्मासिस्ट विनय पांडे तथा वार्ड ब्वाय बिनोद कुमार भृत्य उपस्थित रहे



