आम जनता के अधिकार सम्मान और न्याय की आवाज को किया जा रहा बुलंद – प्रशांत सिंह

सकलडीहा (चंदौली)। क्षेत्र के जमुनीपुर गांव स्थित आजाद अधिकार सेना के कैंप कार्यालय पर जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और संगठन के माध्यम से विकास पर जोर दिया।
प्रशांत सिंह ने कहा कि जनपद में आम जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय की आवाज को लगातार उठाया जा रहा है और आगे भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर के निर्देश पर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से लगातार उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े, महिलाओं और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाया जा रहा है और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं में पात्रो को उनका हक दिलाया जा रहा है। जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि यह संगठन समाज के आखिरी व्यक्ति के लिए काम करने में जुटा हुआ है। उन्होंने संगठन से जुड़ कर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। मौके पर कौशलेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, आकाश सिंह विपिन सिंह, गुल्लू राय, योगेन्द्र राय, आयुष कुमार सिंह, मनीष सिंह, नीतीश सिंह, सोनू सिंह, मिथिलेश सिंह, विकास सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।




