उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरप्रशासनिक

हाईवे पर चला यातायात अभियान, 35 वाहनों के चालान

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, लखनऊ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में 26 और 27 सितंबर को हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहनों के चालान किए गए और करीब 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार एवं एआरटीओ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले छह वाहनों और फॉल्टी नंबर प्लेट वाले दो वाहनों का चालान किया गया। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम के तहत रोडवेज, निजी और डबल डेकर बसों में महिला यात्रियों से उनकी कुशलता के बारे में जानकारी ली गई। पुलिसकर्मियों ने महिला यात्रियों को 1090 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और किसी तरह की परेशानी होने पर सहायता लेने के लिए जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page