उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिकस्वास्थ्य

ब्लॉक परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया वृहद श्रमदान

गाजीपुर। ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जमानिया ब्लॉक परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर परिसर में व्यापक स्तर पर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान की शुरुआत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू थामकर ब्लॉक मुख्यालय, कार्यालय कक्षों, गलियारों और आसपास के खुले क्षेत्रों की गहन सफाई की। झाड़ियों की कटाई-छंटाई करने के साथ-साथ जमा कूड़े-कचरे को एकत्र कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया गया।
उक्त मौके पर खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य न केवल सरकारी परिसरों को साफ और सुंदर बनाना है, बल्कि आम नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ वातावरण से ही स्वास्थ्य और कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, इसलिए स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या और कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है।
इस अवसर पर उमेन्द्र प्रताप सिंह एडीओ पंचायत,दीपक सिंह एडीओ कृषि,दिग्विजय नाथ एडीओ आर डी,सचिव मनोज कुमार यादव,चन्द्रदीप कुमार,लव सिंह,अशोक कुमार यादव,ब्लॉक के समस्त पटल प्रभारी, सफाई कर्मी जितेंद्र कुमार,अक्षय कुमार सिंह,बबलू कुमार दर्वे ,
अजय कुमार सिंह ,और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page