बनारस रेल इंजन कारखाना के पांच कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में माह सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त हुए पांच कर्मचारियों के सम्मान में बुधवार को प्रशासन भवन में विदाई एवं सम्मान समारोह महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में श्री राकेश कुमार दुबे, एस.एस.ई./एम.सी.टी., श्री संतोष कुमार वर्मा, वरिष्ठ तकनीशियन/वेल्डिंग, श्री अजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ तकनीशियन/फिटर, श्री राजदेव पासवान, वरिष्ठ तकनीशियन/क्रेन चालक तथा श्री मोहनजी द्विवेदी, कांस्टेबल, रेलवे सुरक्षा बल शामिल हैं।सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माल्यार्पण कर फोल्डर प्रदान करते हुए सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ, सुखी एवं शांतिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य, शरीर की देखभाल, परिवार, वित्तीय प्रबंधन तथा सामाजिक सरोकारों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी ने सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को फोल्डर में उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारियों एवं सुविधाओं से अवगत कराया। समारोह में प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, व्यायाम, संतुलित आहार एवं शरीर की देखभाल को प्राथमिकता देने की सलाह दी। कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री प्रदीप कुमार यादव ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की मंगलकामना की।भारतीय स्टेट बैंक, बरेका की मुख्य शाखा प्रबंधक श्रीमती रिचा त्रिपाठी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका के मुख्य शाखा प्रबंधक श्री दिनेश कुमार ने वित्तीय प्रबंधन, निवेश, वित्तीय सुरक्षा एवं साइबर सिक्योरिटी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा सेवानिवृत्ति लाभों के विवेकपूर्ण प्रबंधन पर जोर दिया।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, संस्मरण एवं प्रेरक प्रसंग साझा किए तथा बरेका को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया।समारोह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री राम जन्म, महानिदेशक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, उप महाप्रबंधक श्री सागर, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, सहायक कार्मिक अधिकारी, कर्मशाला श्री पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के सदस्य श्री अमित कुमार के साथ बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिजन एवं सहकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय श्री समीर पॉल ने किया।




