उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्मप्रशासनिक
नवरात्रि-दशहरा को लेकर डीएम और एसपी ने जमानिया में किया रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपीलजमानिया (गाजीपुर)। शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जमानिया नगर में पैदल रूट मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन से त्योहारों के दौरान शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
रूट मार्च कोतवाली जमानिया और तहसील परिसर से शुरू होकर नगर पालिका रोड, हॉस्पिटल रोड, लोदीपुर, चौधरी मोहल्ला, कंकड़बाघाट, बलुआ घाट चौराहा और बलुआ घाट समेत विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उपजिलाधिकारी जमानिया, थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, सुविधा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना है। किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में लोग नजदीकी थाने अथवा तहसील प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने या अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी विवाद, संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
दोनों अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे, सद्भाव और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाकर जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।