उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

गाजीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, गोली लगने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान अजय ने तोड़ा दम, परिजनों ने ग्राम प्रधान पर लगाया गोली मारने का आरोपगाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहांव गांव में सोमवार की रात करीब 11 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अजय कुमार पासी की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल सुरेंद्र कुमार का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात हुई गोलीबारी में अजय कुमार पासी के पेट में जबकि सुरेंद्र कुमार की बांह में गोली लगी थी। दोनों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया था। इलाज के दौरान अजय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के बाद परिजनों ने बकराबाद गांव के ग्राम प्रधान संजय बिंद पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की बताई जा रही बाइक को आग के हवाले कर दिया।
गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page