उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिकरेल

ज़मानियां रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा, गंदगी और बदबू से यात्री परेशान

कहीं नलों की टोटियां टूटीं तो कहीं गंदगी का अंबार, रेल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल

ज़मानियां (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव रेल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्टेशन पर कहीं पानी के नलों की टोटियां टूटी पड़ी हैं जिससे दिन भर पानी गिरता रहता है तो वहीं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह स्टेशन सहित परिसर में फैली गंदगी और उससे उठ रही दुर्गंध के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं की बदहाली स्टेशन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। रेल यात्रियों का कहना है कि पेयजल और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाओं का बेहतर होना बेहद जरूरी है, लेकिन स्टेशन परिसर में इन दिनों व्यवस्थाओं की अनदेखी की जा रही है। टूटी नलों की टोटियों के कारण पानी बर्बाद हो रहा है तथा शुद्ध पेयजल की किल्लत बनी हुई है। शौचालय की नियमित साफ-सफाई न होने तथा परिसर में फैली गंदगी के कारण उठ रहे बदबू से यात्रियों को वहां ठहरना मुश्किल हो रहा है।
यात्रियों ने रेल प्रशासन से स्टेशन परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने, क्षतिग्रस्त नलों की टोटियां दुरुस्त कराने और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त बनाने की मांग की है। अब देखना यह है कि रेल प्रशासन यात्रियों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कब तक आवश्यक सुधार कराता है या कुम्भ करणीय नींद में सोया रहता है। इस सम्बन्ध में स्टेशन प्रबंधक को बार बार फोन करने के बावजूद उनका फोन नहीं उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page