उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकशिक्षा

यूपीटीईटी-2026: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकल पर जीरो टॉलरेंस

गाजीपुर। जिले में 2, 3 एवं 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता यू0पी0टेट-2026 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से अष्ट शहीद इंटर कॉलेज तथा डॉ0 एम0 ए0 अंसारी इंटर कॉलेज यूसुफपुर मोहम्मदाबाद, गाजीपुर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए की कॉलेज में पानी की व्यवस्था, साफ सफाई, के साथ शौचालय की व्यवस्था सुचारूप से रखी जाय। मेडिकल टीम की व्यवस्था तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम की पूर्ण रूप से संचालित रखा जाय। उपस्थित कक्ष निरीक्षको के बैठको के उपरान्त उनके ट्रेनिंग के बारे जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से परीक्षा को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। परीक्षा केंद्रों पर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों एवं सेक्टर मजिस्टे के साथ बैठक कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संचालन संबंधी गाइडलाइन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी कार्मिकों को समय से केंद्रों पर उपस्थित रहने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, अव्यवस्था या अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा समन्वय करते हुए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया, निगरानी व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में जितने भी सेन्टर बनाये गये है उस स्थानो पर परीक्षार्थियों की इन्ट्री गेट पर पूरी गहन्ता से जॉच की जाय कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अंदर न जाए इस पर विशेष ध्यान रखी जाय। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मु0बाद, संबंधित विभागीय अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा यू0पी0टेट-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page