उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

अवैध कब्जा हटाने गए तहसीलदार से महिलाओं की हुई तीखी नोक झोंक, महिलाओं ने दिखाए डंडे

निर्माण विभाग की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और जांच करने पहुंचे तहसीलदार को महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। तीखी नोकझोंक ऐसी हुई कि तहसीलदार एक होमगार्ड के जवान का डंडा लेकर महिलाओं के तरफ तान रहे हैं। तो दूसरी तरफ एक महिला भी तहसीलदार को डंडा दिखा रही है। यह पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में दिखाई दे रहा है। कि अतिक्रमण स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ जमा है। विवाद बढ़ने पर एक तरफ जहां तहसीलदार हाथ में डंडा दिखाकर लोगों को शांत कराने और पीछे हटने की हिदायत दे रहे हैं। वहीं तहसीलदार द्वारा डंडा दिखाने पर आक्रोशित महिलाएं भी हाथ में लाठी-डंडा लेकर तहसीलदार को दिखाना शुरू किया। और डटकर विरोध करने लगी। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तनातनी का माहौल बना रहा। तहसीलदार रामनरायन वर्मा ने बताया कि वह सब्बलपुर गांव निवासी बचीया देवी की एक शिकायत पर जांच करने के लिए टीम के साथ पहुंचे थे। शिकायतकर्ता का आरोप था। कि कुछ लोगों द्वारा लोक निर्माण विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। शिकायतकर्ता महिला का खेत पीछे है। ऐसे में अवैध अतिक्रमण के कारण उसे मुख्य सड़क तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर अचानक महिलाओं की संख्या बहुत अधिक हो गई। और माहौल बिगड़ता देख सुरक्षा के दृष्टिगत राजस्व टीम को बिना कार्रवाई किए ही वहां से वापस लौटना पड़ा। फिलहाल इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तहसीलदार रामनरायन वर्मा ने बताया कि शिकायकर्ता की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थे। जहां अचानक महिलाएं पहुंच गईं और विरोध करने लगी। बिना कार्रवाई के ही टीम के साथ वापस लौटना पड़ा। फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page