
जमानिया। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित बाईपास रेलवे फाटक का बूम यानी अवरोधक अचानक टेढ़ा हो जाने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सूचना मिलते ही हरकत में आए सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे इसे मरम्मत कर पूरी तरह दुरुस्त कर दिया।
गेटमैन श्रीनारायण सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे अप लाइन पर 15483 महानंदा एक्सप्रेस के आने की सूचना मिली थी। ट्रेन के आने की आहट पर ऑन-ड्यूटी गेटमैन गोविंद रेलवे फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान एक तरफ का बूम तो पूरी तरह बंद हो गया, लेकिन दूसरी तरफ का बूम नीचे तक नहीं पहुंच सका। कोई भी वाहन या राहगीर ट्रेन की चपेट में न आ जाए, इस बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए गेटमैन ने बूम को जबरदस्ती बंद करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में दबाव पड़ने के कारण बूम बीच से बैंड (टेढ़ा) हो गया। फाटक खराब होने की जानकारी तुरंत रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तकनीकी टीम को मौके पर रवाना किया गया।घटना के संबंध में रेलवे विभाग के एसएंडटी इंस्पेक्टर रविरोशन ने बताया कि बूम टेढ़ा होने की सूचना मिलते ही टीम ने सुबह करीब 10 बजे तक टेढ़े हुए बूम को बदल कर दूसरा बूम लगा गया है। इस दौरान यातायात और ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य रूप से बहाल रहा।


