काशीराम कॉलोनी में कूड़ा डंपिंग पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण

नगर पालिका को तत्काल सफाई के निर्देश, दोबारा कूड़ा गिराने पर कार्रवाई की चेतावनीजमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित काशीराम आवासीय कॉलोनी में कूड़ा डंपिंग को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया। गुरुवार को एसडीएम निधि ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। जगह-जगह कूड़े का ढेर देखकर उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद कॉलोनी में सफाई कार्य शुरू कराया गया।
एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को कॉलोनीवासियों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा था और कूड़ा डंपिंग से हो रही परेशानी से अवगत कराया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण किया गया और सफाई के निर्देश दिए गए।कॉलोनी में दोबारा कूड़ा गिराया तो होगी कार्रवाईएसडीएम ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका द्वारा अब कॉलोनी में दोबारा कूड़ा नहीं गिराया जाएगा। यदि इसके बावजूद वहां कूड़ा डंप किया गया तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस आश्वासन से कॉलोनीवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।विरोध के बाद जागा प्रशासनगौरतलब है कि काशीराम आवासीय कॉलोनी के आसपास लंबे समय से कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय लोग परेशान थे। गंदगी और दुर्गंध से नाराज लोगों ने मंगलवार को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी रोककर विरोध जताया था। इसके बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग उठाई थी। लोगों के विरोध के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, नायब तहसीलदार, कानूनगो शाहआलम सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।



