उत्तर प्रदेशकृषिगाजीपुरज़मानिया

32 किसानों को निःशुल्क चना और सरसों के बीज किट वितरित

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कृषि निवेश केंद्र पर किसानों को बांटे बीज, उन्नत खेती के लिए किया प्रोत्साहित

जमानियां। रबी की फसलों की बुवाई को बढ़ावा देने और किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय कृषि निवेश केंद्र पर बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने 32 किसानों को चना और सरसों के बीज किट निःशुल्क वितरित किए। बीज पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।
कृषि विभाग की ओर से वितरित प्रत्येक किट में 16 किलोग्राम चना और दो किलोग्राम सरसों के बीज शामिल रहे। इस पहल का उद्देश्य रबी सीजन में दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण और उनके हितों के प्रति समर्पित है। किसानों को खेती-किसानी में सहूलियत देने और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज और आवश्यक कृषि संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। जरूरत के अनुसार आगे भी किसानों को विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बुवाई के समय उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में ब्रह्मानंद सिंह, अजीत सिंह, अरविंद, कपिल मुनि, अश्वनी सिंह, रविशंकर तिवारी, अभिषेक,संजय सिंह,अमित सहित कई अन्य लोग और किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page