उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

24 घंटे के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में करंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोप में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने महाबीरी तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास से दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में थाना करंडा पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष करंडा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय और उनकी टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 80/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5एन/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त जितेन्द्र निषाद पुत्र निकनिक निषाद निवासी मलहपुरवा (कटरिया), थाना करंडा को गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे महाबीरी तिराहा हनुमान मंदिर के पास कटरिया उपरवार पेड़ के नीचे से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, कांस्टेबल विवेक पाण्डेय और कांस्टेबल आर्यन तिवारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page