चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार, जमानियां पुलिस ने दबोचा
जमानियां (गाजीपुर)।अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रायपुर नहर माइनर के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रायपुर नहर माइनर के पास घेराबंदी कर सुक्खु बिन्द (21) पुत्र जवाहर बिन्द, निवासी ग्राम धमिना, थाना कन्दवा, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की विक्की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जमानियां थाने में चोरी एवं अन्य धाराओं से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 327/2026 व 49/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 50/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट शामिल है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला मय हमराह थाना जमानियां शामिल रहे।



