उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

जमानियां पुलिस का सराहनीय कार्य: साइबर सेल ने ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार दो पीड़ितों के लौटाए ₹45,000

जमानियां, गाजीपुर।स्थानीय साइबर सेल ने यूपीआई धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 1930 हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए एमआरएम (MRM) पोर्टल के जरिए दो अलग-अलग पीड़ितों के कुल 44,998 रुपये सुरक्षित उनके बैंक खातों में वापस करवा दिए हैं।
पहला मामला: महिला के खाते में वापस आए 39,998 रुपये
थाना जमानियां कस्बा के ग्राम देवरिया निवासी अनीता देवी पत्नी अजय साइबर ठगी का शिकार हो गई थीं। धोखाधड़ी होते ही पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज (संख्या: 33105260109958) कराई।
दूसरा मामला:दूसरे मामले में जमानियां कस्बा की सब्जी मंडी बाजार निवासी विक्रम गुप्ता पुत्र शिवनरायन गुप्ता के साथ भी यूपीआई से धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने भी समय न गंवाते हुए 1930 पर ऑनलाइन शिकायत (संख्या: 33106260150883) दर्ज कराई।
पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई
शिकायत मिलते ही साइबर सेल प्रभारी उप-निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। कांस्टेबल आयुष वर्मा, मोहित अहिरवार, संजीव प्रजापति और महिला कांस्टेबल शालिनी पटेल की टीम ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों पीड़ितों की शत-प्रतिशत धनराशि उनके खातों में वापस करा दी।
गाढ़ी कमाई का पैसा सुरक्षित वापस मिलने पर अनीता देवी और विक्रम गुप्ता ने गाजीपुर पुलिस एवं साइबर सेल टीम का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की जमकर सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page