उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक
पोल के विवाद में छह दिन से अंधेरे में पूरा गांव, महिलाओं का फूटा गुस्सा

बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो धरने की चेतावनीजमानियां (गाजीपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के सरायमुराद अली गांव में विद्युत पोल लगाने को लेकर उपजा विवाद अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। पोल लगाने को लेकर विवाद के चलते पिछले छह दिनों से पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। उमस भरी गर्मी, पेयजल संकट और रात के अंधेरे से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। दर्जनों आक्रोशित महिलाएं अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचीं और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
ग्रामीण महिलाओं शनिचरी, कुंती, शीला, ज्योति, अनिता, चिंता, शकुंतली, रीता, कृष्णावती समेत अन्य ने कहा कि पोल के विवाद की सजा पूरे गांव के लोगों को भुगतनी पड़ रही है। छह दिनों से बिजली गुल होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बिजली के अभाव में पेयजल की समस्या भी गंभीर हो गई है। रात होते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है और छोटे बच्चों का गर्मी में रो-रोकर बुरा हाल है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद विभागीय स्तर पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पोल विवाद का समाधान कर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने को मजबूर होंगे।
वहीं, अधिशासी अभियंता प्रह्लाद कुमार ने बताया कि पोल लगाने को लेकर कुछ ग्रामीण विवाद कर रहे हैं। मामले की जांच और समाधान के लिए अवर अभियंता को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोल लगते ही गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी