उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकस्वास्थ्य

जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मिश्रबाजार स्थित जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड कक्ष, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। मरीजों ने दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों के व्यवहार को संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने दवा वितरण केंद्र में उपलब्ध दवाओं की सूची की जांच करते हुए कहा कि सभी आवश्यक दवाएं मरीजों को समय से उपलब्ध कराई जाएं। अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा की सराहना की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की अपील की।
गर्मी को देखते हुए उन्होंने अस्पताल में बड़े एडजस्ट फैन लगाने और मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए कैंटीन शुरू करने का सुझाव दिया। साथ ही शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और वार्डों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page