संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, परिजनों ने लगाया बहला फुसलाकर भगाने का आरोप
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक 18 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
तहरीर में किशोरी के पिता बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री 19 तारीख को सुबह करीब 6 बजे किसी परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन गई थी। उसी दिन दोपहर में पुत्री की अपने परिजनों से फोन पर बात हुई, जिसमें उसने खुद के जमानियां बस स्टैंड पर होने की बात कही। लेकिन इसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर लगातार बंद आने लगा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो परेशान पिता ने थाने में गुहार लगाई। पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में एक युवक पर गहरा संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि एक इंस्टाग्राम आईडी से उनकी बेटी के मोबाइल पर वीडियो रील बनाते समय लगातार कमेंट और फॉलो किया जाता था। आरोप है कि इसी इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किशोरी को बहलाया-फुसलाया और अपने साथ लेकर फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।



