क्राइमगाजीपुरज़मानिया

मामूली विबाद में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर किया घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैदपुर में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार पर लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में महिला, उसकी बहू और पति सहित परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संबंध में पीड़ित महिला मनसा देवी ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।

पीड़िता मनसा देवी के अनुसार, बीते 23 मई की रात करीब 9 बजे बोली बोलने की बात को लेकर हुए विवाद में गांव के ही विपक्षी पप्पू बिन्द, मुकेश बिन्द, सीताराम बिन्द और तीन अन्य अज्ञात उसके घर के पास पहुंच गए। आरोपी लाठी, डंडे, रॉड और धारदार हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने आते ही मनसा देवी के बड़े पुत्र मनोज को मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब मनसा देवी, उनके पति शिवपरसन बिन्द, बहू सुनीता पत्नी मनोज और छोटा बेटा विशाल बीच-बचाव करने आए, तो दबंगों ने पूरे परिवार पर क्रूरतापूर्वक हमला कर दिया। इस हमले में मनसा देवी के सिर और आंख के पास, पुत्र मनोज के सिर पर, बहू सुनीता की आंख के नीचे तथा पति शिवपरसन व छोटे बेटे विशाल को शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page