उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरमुहम्मदाबाद

भांवरकोल में फायरिंग से दो युवक घायल, एक वाराणसी रेफर

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर गांव के पास तत्कालिक कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है।

पुलिस के अनुसार, घायल पंकज सिंह यादव (25) पुत्र राजमोहन सिंह यादव के सीने के दाहिने तरफ गोली लगी है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीएचयू वाराणसी भेजा गया है। वहीं, राघवेश सिंह यादव पुत्र विजयशंकर सिंह यादव, निवासी सुखडेहरा गांव, थाना भांवरकोल के पैर में गोली लगी है। उनका इलाज गाजीपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, मामले में सर्वेश राय उर्फ सिट्टू, आशुतोष उर्फ बिट्टू, दोनों पुत्र सर्वेश्वर नाथ राय और निवासी सुखडेहरा गांव, के अलावा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का नाम सामने आया है।

तहरीर के आधार पर भांवरकोल थाने में मुकदमा संख्या 224/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 109(1) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page