उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

जमानिया में विकास का दावा खोखला,घुटने भर पानी और कीचड़ से गुजरता है जनाजा

वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों में आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

जमानियां (गाजीपुर)। विकास के दावों के बीच जमीनी हकीकत की तस्वीर स्थानीय विकासखंड के जीवपुर गांव में देखने को मिल रही है। यहां कब्रिस्तान तक जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा प्रमुख मार्ग वर्षों से बदहाल है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से रास्ते पर जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ जमा है। स्थिति यह है कि किसी की मौत होने पर जनाजे को कब्रिस्तान तक ले जाना भी परिजनों और ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। घुटने भर पानी और कीचड़ के बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों के मुताबिक,

रास्ते की बदहाली के कारण कई बार लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाले इस मार्ग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
युवा समाजसेवी एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष बबलू यादव, आजाद अली, कलाम, तौहीद और एजाज समेत अन्य ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का अक्सर आना-जाना लगा रहता है, इसके बावजूद इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद बुनियादी समस्याएं जस की तस रह जाती हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग का निर्माण कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

जल्द समाधान का आश्वासन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व में उस रस्ते पर काम हुआ है कुछ दूर बरसात का पानी लग गया है जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page