
गाजीपुर । चर्चित विनीत राय हत्याकांड में शहर कोतवाली पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी शंकर पाण्डेय के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 365/2026, धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस के तहत रविवार को गाजीपुर घाट स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान सुमित पाण्डेय (23 वर्ष) और सत्यप्रकाश पाण्डेय उर्फ मुनि (20 वर्ष) निवासी गौसाबाद, थाना कोतवाली, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शंकर पाण्डेय अभी भी फरार है। जबकि उसके पिता रविशंकर पाण्डेय उर्फ रवि शेखर पाण्डेय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने फरार आरोपी के दोनों सगे भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की तलाश लगातार जारी है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और चौकी प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में की गई।



