उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकराजनीति

पूर्व मंत्री विजय मिश्रा के पहल पर जिलाधिकारी से मिला गोंड-खरवार समाज का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

ग़ाज़ीपुर : गोंड-खरवार को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर गोंड-खरवार समाज प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से भेंट किया। इसके बाद डीएम ने संबोधित ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि जिले के हर तहसील पर दस्तावेजों को जाँच कर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा ।

खरवार और गोंड समाज का एसटी जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के संदर्भ में आज जिलाधिकारी से गोंड और खरवार समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला। पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने इस विषय की गम्भीरता को देखते हुए प्रतिनिधंडल को मिलने का समय दिलवाया। पूर्व मंत्री विजय मिश्रा के प्रयास से जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि दस्तावेजों को जाँच कर जाती प्रमाण हर तहसील में जारी किया जायेगा। विजय मिश्रा को प्रतिनिधिमंडल ने आभार व्यक्त किया। इस प्रतिनिधिमंडल में गोविंद खरवार संजय गोंड राजदेव खरवार ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश खरवार अरुण खरवार संतोष खरवार मुन्ना खरवार जयश्री प्रसाद सैदपुर तहसील अध्यक्ष अखिलेश गोंड विशाल गोंड बुल्लु गोंड कुंवर गोंड उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page