
कंदवा(चंदौली) स्थानीय क्षेत्र के ग्राम तलाशपुर में रविवार की शाम 3 बजे मजार के पास दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरु हो गया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शान्त हुआ। कुछ ही देर बाद 15-16 की संख्या में मुंख बाधे अज्ञात युवक आये बिना कुछ सोचे समझे मजार पर हाज़री देने पहुंचे युवक को मारपीट कर घायल कर दिये तथा हवाई फायर करते हुए फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार मजार पर उर्स की तैयारी चल रही थी तथा प्रतिदिन की भांति सैकडों लोग हाजिरी लगाने पहुंचे थे। उसी दौरान वहाँ दुकान लगाने को लेकर एक गांव के दुकानदार से बाहरी दुकानदार से विवाद हो गया। विवाद के कुछ ही देर बाद डेढ़ दर्जन युवक मुंख बांधे आये और मजार पर हाजिरी लगाने पहुंचे जनपद गाजीपुर के ग्राम बरूइन निवासी अमन कुमार(18) को मार- पीट कर घायल कर दिये। ग्रामीण तेजी से हमलावर युवकों की तरफ बढ़े तो फायर करते हुए जमानियां की तरफ भाग गये। ग्रामीण घायल युवक को निजी अस्पताल में इलाज कराये। ग्रामीणों ने बताया कि नन्दगंज थाना क्षेत्र का एक दुकानदार दुकान लगाने को लेकर गांव के ही दुकानदार से विवाद कर लिया। विवाद शांत होने के बाद कुछ युवक आये और हमला करके फरार हो गये। थाना प्रभारी कंदवा दयाराम गौतम ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स भेजी गई थी, तथा मारपीट की घटना हमारे सीमा क्षेत्र में नहीं है और न ही मारपीट की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।




