उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

अमित कुमार सिंह(प्रबंधक, सन शाइन पब्लिक स्कूल)

जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल की ओर से मंगलवार को शाइन बैंक्वेट एंड लॉन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आईआईटी जेईई एडवांस, नीट 2025 और दसवीं बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदित किया गया।

आईआईटी जेईई एडवांस 2025 में विद्यालय के छात्र हरिओम सिंह (एआईआर 4809, ओबीसी), प्राची मौर्या (एआईआर 9028, ओबीसी) एवं अभिषेक ठाकुर (एआईआर 12128, ओबीसी) ने शानदार प्रदर्शन कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं नीट 2025 में मनीष उपाध्याय (एआईआर 2286, ईडब्ल्यूएस) एवं शशांक शर्मा (एआईआर 10573, ओबीसी) ने सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में जिले की श्रेष्ठता सूची में शामिल छात्रों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। विशाल सिंह ने जिले में तीसरा स्थान (97%), तृशा सिंह व आयुष कुमार सिंह ने चौथा स्थान (96.8%), अंकित कुमार मौर्य ने छठा स्थान (96.4%) तथा विमलेश मौर्य व आयुषी मौर्य ने आंठवा स्थान (96%) प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ छात्रों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि उन्हें भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार होने की प्रेरणा भी मिलती है। यह सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि छात्रों को नैतिक, सामाजिक व बौद्धिक रूप से मजबूत बनाना भी है। आज हमारे छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page