उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

ग्राम संगठन की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को दी गई जिम्मेदारियों और प्रभावी संचालन की जानकारी

जमानियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक सभागार में वीओ ईसी मेंबर एम-1 का दो दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देकर उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों और संगठन के प्रभावी संचालन से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों को सशक्त और मजबूत बनाना है। इसके माध्यम से सदस्यों की कार्यक्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित करने के साथ ही संगठन के कार्यों को बेहतर एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस अवसर पर एडीईओ (आईएसबी) दिग्विजय नाथ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page