Uncategorized

बारिश में शौच जा रही किशोरी ने फिसलने से बचने को पकड़ ली छरकी, करंट से मौत के बाद मचा कोहराम

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर में बुधवार को बिजली पोल की छरकी में उतर रहे करंट की जद में आकर किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासिनी 15 वर्षीय वर्तिका यादव पुत्री राकेश यादव शौच के लिए घर से बाहर जा रही थी, उसी समय तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के चक्कर में वो तेजी से खेत से होकर निकलने लगी। लेकिन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल के पास फिसलने से बचने के लिए उसने पोल की छरकी पकड़ ली। लेकिन उसमें उतर रहे करंट की जद में आकर वो बुरी तरह से झुलस गई। उसे तड़पता देख वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसे अलग कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page