उत्तर प्रदेशगाजीपुरस्वास्थ्य

पत्रकार की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जमानियां (गाजीपुर)। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम निरहु का पुरा निवासी पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव की माता सुमन देवी का शुक्रवार की सुबह वाराणसी स्थित बीएचयू में ईलाज के दौरान निधन हो गया। वे करीब 57 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार, शुभेच्छु, मित्रगण और रिश्तेदार उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय नगर स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि पति वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने दिया। अंतिम यात्रा में नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,  पत्रकार चन्द्रमौली पाण्डेय, प्रमोद यादव, रतन श्रीवास्तव, जफर इकबाल, प्रदीप शर्मा, धनंजय कुशवाहा, अनिल गुप्ता, संतोष राय, गोपाल जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page