


जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू पीजी कालेज में गुरुवार को कौशल विकास केन्द्र का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फीता काट कर शुभारम्भ किया।
आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि व आमंत्रित अतिथियों को बुके व अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के प्रत्येक हाथ को रोजगार की जरूरत है। कौशल विकास के द्वारा प्रत्येक युवा को बेहतर रोजगार से जोड़ा जा सकता है। उत्तम रोजगार ही व्यक्ति को सम्पन्न कर सकता है और सम्पन्नता से ही विकास की नई कहानी गढ़ी जा सकता है। सम्पन्नता से ही समाजवाद भी मजबूत हो सकता है। आगे उन्होंने कहा कि जापान 1942 में जब बर्बाद हो गया था तो कौशल विकास के द्वारा ही जापान टेक्नालॉजी में विश्व में मजबूती से खड़ा हो गया। जापान के सामान पर दो सौ प्रतिशत टैरीफ लगाया गया लेकिन जापान झुका नहीं बल्कि कौशल विकास के द्वारा उत्तरोत्तर विकास करता गया। युवाओं को सीखने व कुछ करने का बेहतर अवसर कौशल विकास के प्रशिक्षण द्वारा प्राप्त होता है। कुछ सीखने व कुछ नया करने पर ही विकास सम्भव है। शिक्षा के द्वारा ही क्षेत्र नई ऊचाईयां को प्राप्त कर सकता है।
उक्त मौके पर प्रबंधक लछीराम यादव, प्राचार्य श्रीनिवास सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष रामप्रिय राय, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, प्रो अखिलेश शर्मा शास्त्री, डॉ संजय सिंह, डॉ अरुण कुमार, जितेन्द्र पाण्डेय, महमूद खां, सपा विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, बबलू सिंह, प्रधान दीपक सिंह, अमित सिंह, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक तिवारी ने किया।




