Uncategorized

नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक,पुलिस ने किया बरामद

जमानिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाई गई एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को पास का ही रहने वाला युवक बीती 3 फरवरी 2026 की रात शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पिता द्वारा काफी खोजबीन करने और आरोपी के परिजनों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि युवक किशोरी को लेकर गोवा चला गया है। पीड़ित पिता के अनुसार, जब उसने आरोपी के परिवार पर दबाव बनाया, तो 13 फरवरी को किशोरी को लेकर वापस आ गया। इसके बाद पिता अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण व बयान के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page