उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

ऑनलाइन शिकायत निस्तारण में प्रदेश में अव्वल: 25 थानों ने मारी बाज़ी

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस ने साबित कर दिया कि जनता की सेवा में कोई कमी नहीं है। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के सतत मॉनिटरिंग और कड़े निर्देशों के चलते फरवरी माह में गाज़ीपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। जिले के 27 थानों में से 25 थानों ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा संबंधित थानों को ऑनलाइन भेजा जाता है। थाने समय सीमा के भीतर शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट भेजते हैं और आवेदकों से फीडबैक लिया जाता है। इस प्रक्रिया से न केवल पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता सुनिश्चित होती है, बल्कि आम जनता का भरोसा भी मजबूत होता है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर के निरीक्षण में समस्त पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि शिकायतों का त्वरित, सटीक और पारदर्शी निस्तारण हो।
गाज़ीपुर पुलिस की इस पहल ने साफ दिखा दिया है कि जनसुनवाई और समय पर कार्रवाई में यह जिला पूरे प्रदेश में मिसाल बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page