उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

गैस एजेंसियो पर उपलब्‍ध है प्रर्याप्‍त मात्रा में घरेलू गैस का भण्‍डार: जिलापूर्ति अधिकारी

गाजीपुर। वर्तमान अर्न्तराष्ट्रीय परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न संचार माध्यमों पर भी इस आशय की आशंका व्यक्त की जा रही है कि अन्य पेट्रोलियम पदार्थों सहित घरेलू गैस की आपूर्ति में कमी हो सकती है, जिसके कारण जनमानस में अनावश्यक भय व्याप्त हो रहा है। इस सम्बन्ध में स्पष्ट किया जाता है कि जनपद-गाजीपुर में घरेलू गैस में वास्तविक मांग के सापेक्ष आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में सभी 66 गैस एजन्सियों पर घरेलू गैस का पर्याप्त भण्डार मौजूद है, जिसे वास्तविक उपभोक्ताओं को प्राप्त ओ०टी०पी० के माध्यम से निरन्तर वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से पेट्रोलियम पदार्थों की मांग एवं आपूर्ति का अनुश्रवण किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि गत वर्ष के सापेक्ष वर्तमान वर्ष के चालू माह में भी आपूर्ति एवं वितरण में कोई तात्विक अन्तर नहीं है।अनन्त प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी गाजीपुर ने जनपद के समस्त पेट्रोल पंप स्वामियों एवं गैस एजेन्सी संचालकों को निर्देशित किया है कि नियमानुसार पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें एवं यह अवश्य ध्यान दिया जाय कि कोई भी गैस एजेन्सी/पेट्रोल पम्प, घरेलू गैस/पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति को अकारण न रोकें और न ही कहीं पर अवैध भण्डारण ही हो। किसी भी व्यक्ति को बल्क/थोक में पेट्रोल. डीजल की आपूर्ति न की जाय। घरेलू गैस की आपूर्ति नियमानुसार सम्बन्धित ग्राहक को ही किया जाय। समस्त विकय अधिकारी डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति पर पैनी नजर रखें और कहीं पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी निरन्तर रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और यदि कहीं पर यह तथ्य प्रकाश में आता है कि किसी व्यक्ति/फर्म द्वारा डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध भण्डारण किया गया है या अवैध रूप से बिकी किया जा रहा है तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधि० 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page