उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

गाजीपुर में पत्रकार की रेकी करवाकर रची गई हत्या की साजिश: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज

गाजीपुर। करंडा विकास खंड के ग्राम सभा सुआपुर में मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले जिले के एक टीवी चैनल के पत्रकार अमित उपाध्याय पर संगठित आपराधिक षड्यंत्र, रेकी करवाना और हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के चर्चित पत्रकार अमित उपाध्याय ने करंडा थाना में तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सोनकर द्वारा अपराधिक षड्यंत्र रचकर बिना मेरा पक्ष जाने मेरे खिलाफ भ्रामक और तथ्यहीन खबरें प्रकाशित करवाईं गई। 10 मार्च को “सूचना नेटवर्क गाजीपुर” (फेसबुक पेज) और 11 मार्च को “स्वतंत्र भारत” समाचार पत्र में मेरे खिलाफ बिना मेरा पक्ष जाने और कथित पत्रकार बताते हुए मेरे विरुद्ध एकतरफा समाचार चलवाया गया। जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा भी मुझे कथित पत्रकार बताते हुए अनेकों अनर्गल आरोप लगाए थे। फिर मोबाइल नंबर 941504×××× से व्हाट्सएप ग्रुपों में फैलाया गया, जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने के साथ- साथ मानहानि हुई और मानसिक पीड़ा दिया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सोनकर द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसके संबंध में थाना करंडा में मु.अ.सं. 0218/2025 पहले से पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि उसके बाद से ही मुझे निरंतर अनुभव हो रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरी रेकी की जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि अभियुक्तगण प्रार्थी की हत्या कराने की योजना बना चुके हैं और प्रार्थी के आवागमन पर नजर रखी जा रही है। पत्रकार अमित उपाध्याय ने पुलिस से तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि भविष्य में मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नामजद अभियुक्त और संबंधित प्रशासन की होगी। फिलहाल पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page