
गाजीपुर!जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में फरार बाल अपचारी को पकड़कर बड़ा कदम उठाया है।
गुरुवार को उप निरीक्षक भाईलाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान डाही नहर पुलिया के पास संदिग्ध स्थिति में मिले बाल अपचारी को रोककर पूछताछ की गई। जांच में उसकी पहचान थाना कासिमाबाद पर दर्ज मु0अ0सं0 80/2026, धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके से ही अभिरक्षा में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई तेज कर दी गई है।
पुलिस कार्रवाई टीम में उप निरीक्षक भाईलाल मय हमराह, थाना कासिमाबाद शामिल रहे।




