उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

ग्रीन फील्ड हाईवे के नीचे जाल बिछाकर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में जंगीपुर थाना पुलिस ने एक और सटीक वार करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। ग्रीन फील्ड हाईवे ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गुरुवार को उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका गया। जांच में उसकी पहचान मु0अ0सं0 37/26, धारा 105/191(2)/351(3)/3(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अफरोज खान उर्फ निरहू के रूप में हुई।
पुलिस ने बिना देर किए उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अफरोज खां उर्फ निरहू पुत्र पत्ते खां निवासी बिजापतपुर थाना बिरनो का निवासी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष है।
गंभीर धाराओं में दर्ज इस मामले में पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस गिरफ्तारी से साफ है कि जंगीपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा मय हमराह, थाना जंगीपुर मय पुलिस फोर्स शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page