जमानियां(गाजीपुर)स्थानीय स्टेशन बाजार के बाई पास रेलवे क्रासिंग का बूम गुरुवार को करीब 11.30 बजे टूट जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना पड़ा। दोनों तरफ वाहनों का कतार लग गया। वाहन स्वामी बाजार रेलवे क्रांसिग से निकलने लगे, जिससे बाजार में भी लोगों को जाम झेलना पड़ा। करीब एक घंटे की कड़ी मेहमत कर रेल कर्मियों ने बूम को ठीक किया, तब यातायात सामान्य हो पाया।
जानकारी के अनुसार ट्रेन आने सूचना पर गेट मैन गेट बंद करने लगा उसी समय तेज रफ्तार बाइक सवार बूम को तोड़ते हुए बाइक सहित गिर पड़ा। गेट मैन बाइक सवार को पकड़ने के लिए दौड़ा तो उसे देख बाइक सवार फुर्ती से बाइक चालू कर तेजी से फरार हो गया। गेट मैन की सूचना पर आरपीएफ व रेलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद बूम की मरम्मत हो पाई। तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।


